डेली देवभूमि वरिष्ठ संवाददाता: नरेन्द्रनगर के अंतर्गत कुंजापुरी–हिंडोलाखाल के पास एक बस लगभग 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई है l प्राथमिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कुल पांच यात्रियों की मौत हो गई है। जिसमें चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। 23 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है, जिन्हें पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह बस भारत दर्शन के लिए आई थी इस बस में 30 से 35 विभिन्न राज्यों के यात्री सवार थेजा

नकारी के अनुसार भारत दर्शन की यात्रा पर निकले यात्रियों की दो बसें मां कुंजापुरी मंदिर से दर्शन के बाद वापस लौट रही थी। लेकिन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ पहले ही मंदिर मार्ग पर एक बस का ब्रेक फेल हो गया, जिसके कारण बस करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय पुलिस की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है। जहां घायलों का रेस्क्यू जारी है

  • टिहरी गढ़वाल में 2025 में कई दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:
    – देवप्रयाग में थार कार दुर्घटना : एक थार कार अलकनंदा नदी में गिर गई, जिसमें 5 लोग लापता हो गए।
    – कीर्तिनगर में कार दुर्घटना : एक कार 40 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई।
    – नरेन्द्रनगर में युवक की मौत : एक युवक शादी समारोह से लौटते समय खाई में गिर गया और उसकी मौत हो गई
    – धराली में कार दुर्घटना : एक कार दुर्घटना में पूर्व प्रधान की मौत हो गई।