डेली देवभूमि वरिष्ठ संवाददाता : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वे बीते कुछ दिनों से उम्र संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। सोमवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। वह 12 नवंबर को ही अस्पताल से घर लौटे थे. धर्मेंद्र को 31 अक्टूबर को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. लेकिन 12 नवंबर की सुबह करीब साढ़े सात बजे उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया. उसके बाद से घर पर ही उनका इलाज चल रहा था. धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल गांव में हुआ था. 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और वह हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों का रिकॉर्ड रखते हैं. धर्मेंद्र ने 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से डेब्यू किया और 1960 के दशक में पॉपुलर हो गए. उनका आई मिलन की बेला, फूल और पत्थर और आए दिन बहार के ने उन्हें इस दशक में रातोंरात पॉपुलैरिटी दिलाई. वहीं उन्हें हीमैन का दर्जा दिया गया, जो आज भी कायम है. उनकी फिल्में शोले से लेकर यमला पगला दीवाना तक सभी फिल्में फैंस की फेवरेट रही हैं. धर्मेंद्र ने शोले, धर्मवीर, चुपके चुपके, मेरा गांव मेरा देश और ड्रीम गर्ल जैसी कई यादगार फिल्में दी हैं. हाल ही में वो शाहिद कपूर-कृति सेनन की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. अब वो जल्द ही अगस्त्य नंदा की फिल्म “इक्कीस” में दिखेंगे, जो 25 दिसंबर को रिलीज होगी. इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें धर्मेंद्र को शानदार अंदाज देखने को मिला.।

छह दशकों का रहा धर्मेंद्र का फिल्मी करियर
धर्मेंद्र का करियर हिंदी सिनेमा में लगभग छह दशकों का रहा है. उन्हें बॉलीवुड का ‘ही-मैन’ कहा जाता था. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘शोला और शबनम’, ‘अनपढ़’, ‘बंदिनी’, ‘पूजा के फूल’, ‘हकीकत’, ‘फूल और पत्थर’, ‘अनुपमा’, ‘खामोशी’, ‘प्यार ही प्यार’, ‘तुम हसीन मैं जवां’, ‘सीता और गीता’, ‘यादों की बारात’ और ‘शोले’ जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया.
धर्मेंद्र ने दमदार अभिनय के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई. उन्होंने अपने करियर में कई पुरस्कार भी जीते. साल 2012 में उन्हें भारत सरकार के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया. इसके अलावा, उन्होंने कई फिल्मफेयर पुरस्कार भी अपने नाम किए. उन्होंने कई बार आलोचकों और दर्शकों की प्रशंसा भी हासिल की. उनके योगदान के कारण उन्हें बॉलीवुड के सबसे महान और प्रतिष्ठित अभिनेताओं में गिना जाता है.
j
अंतिम विदाई देने पहुंचे सितारे
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी, बेटी ईशा देओल मौजूद है। उनके अलावा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पहुंचे। अभिनेता आमिर खान और सलमान खान के पिता व मशहूर लेखक सलीम खान भी उन्हें श्रद्धांजलि देने श्मशान घाट पहुंचे। इन सितारों की मौजूदगी ने धर्मेंद्र की इंडस्ट्री में लोकप्रियता और सम्मान को दर्शाया जा रहा है।

करण जौहर ने दी भावुक श्रद्धांजलि
फिल्म निर्माता करण जौहर ने धर्मेंद्र के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे एक युग का अंत बताया। उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया। “यह एक युग का अंत है, एक विशाल मेगास्टार, मुख्यधारा के सिनेमा में एक सच्चे हीरो की पहचान, अविश्वसनीय रूप से हैंडसम और रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस वाले। वह हैं और हमेशा रहेंगे भारतीय सिनेमा के एक सच्चे दिग्गज। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में उनका नाम सदैव चमकता रहेगा। पर सबसे बढ़कर, वह एक बेहतरीन इंसान थे।

फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को रिलीज होगी जिसमें अंतिम बार धर्मेंद्र नजर आएंगे
धर्मेंद्र के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में नजर आए थे. अब उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ है ये श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी है इस फिल्म में वो अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा के पिता के रोल में नजर आएंगे., . ये फिल्म 25 दिसंबर 2025 को थिएटर्स में दस्तक देगी.
