कुंभ 2027 के भव्य आयोजन सरकार की प्राथमिकता में : धाम

वरिष्ठ संवाददाता डेली देवभूमि : कुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और वैश्विक पहचान का उत्सव है। इसलिए सरकार सभी अखाड़ों के साथ निरंतर संवाद बनाकर रखेगी और आयोजन से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं—शासन-प्रशासन, सुरक्षा, स्वच्छता, आवागमन, तकनीकी प्रबंधन एवं श्रद्धालु सुविधा—को सर्वोच्च प्राथमिकता पर पूरा किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुंभ 2027 के सफल, भव्य और सुव्यवस्थित आयोऔरजन को लेकर हरिद्वार में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में कही।

बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अखाड़ों के सम्मानित प्रतिनिधियों एवं संत समाज के साथ कुंभ मेला आयोजन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने संत-महात्माओं के बहुमूल्य सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि कुंभ केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और वैश्विक पहचान का उत्सव है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सरकार सभी अखाड़ों के साथ निरंतर संवाद बनाकर रखेगी। संत समाज ने भी मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कुंभ-2027 को विश्व-स्तरीय स्वरूप देने के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।