डेली देवभूमि देहरादून: थौलधार विकास समिति, देहरादून ने समिति के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा और आवश्यक निर्णय लेने के लिए एक सामूहिक बैठक का आयोजन किया है। यह बैठक रविवार, 07 दिसंबर 2025 को देहरादून स्थित ऑफिसर्स हॉस्टल, रेस कोर्स में आयोजित की जायगी।

समिति के कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समिति के आगामी कार्यक्रमों पर पर विचार विमर्श कर सभी पदाधिकारी व सदस्यों के सुझाव लिए जाएंगे। जिससे समिति की गतिविधियों को गति दी जा सके। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और संरक्षकगणों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

समयबद्धता पर विशेष जोर
बैठक का आधिकारिक समय ठीक सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है। हालांकि, कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट ने सभी से विशेष आग्रह किया है कि वे 9:30 बजे तक बैठक स्थल पर पहुँचकर कार्यक्रम की समयबद्धता बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें। समय से पहले पहुँचना महत्वपूर्ण चर्चाओं को बिना किसी विलंब के शुरू करने में सहायक होगा।
बैठक का मुख्य एजेंडा: महत्वपूर्ण निर्णय
यह सामूहिक बैठक थौलधार विकास समिति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में समिति से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी तथा आवश्यक निर्णय लिये जाएंगे, जो कि थौलधार क्षेत्र के विकास और समिति की आगामी रणनीति को प्रभावित कर सकते हैं। कोषाध्यक्ष कुलदीप बिष्ट ने आशा व्यक्त की है कि सभी सदस्य समय पर उपस्थित होकर न केवल बैठक की गरिमा बल्कि उसकी प्रभावशीलता को भी बढ़ाने में अपना योगदान देंगे।
बैठक में सक्रिय सदस्यों का भी स्वागत
बैठक में समिति के सभी सम्मानित पदाधिकारी/संरक्षकगण तथा चारों पट्टियों के पदाधिकारी/संरक्षकगण की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है। यह उनके पद और जिम्मेदारी का एक अभिन्न अंग हैल इसके अलावा, समिति ने उन सभी सदस्यों का भी हार्दिक स्वागत किया है जो वर्तमान में किसी पद पर नहीं हैं, लेकिन समिति को अपना मूल्यवान समय और सहयोग देना चाहते हैं। यह कदम समिति के कार्यों में सामुदायिक सहभागिता और व्यापक समर्थन को दर्शाता है।

