डेली देवभूमि,मुख्य संवाददाता : राजधानी के सबसे व्यस्ततम इलाकों में शुमार राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल (SilverCityMall ) शुक्रवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्रा उठा। मॉल के भीतर तीन अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। शहर के पॉश इलाके में हुई इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पिछले 16 दिनों के भीतर देहरादून जिले में यह पांचवीं हत्या है, जिसने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

जिम से निकलते ही घात लगाकर किया हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक मॉल में स्थित जिम से वर्कआउट कर बाहर निकला ही था। वह सीढ़ियों के पास पहुंचा ही था कि वहां पहले से घात लगाए बैठे तीन हमलावरों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने बेहद करीब से युवक पर फायरिंग की। गोली लगने से युवक वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मॉल से भागने में सफल रहे।

जांच में जुटी पुलिस, शहर में नाकाबंदी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि:हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मृतक की शिनाख्त और पुरानी रंजिश के पहलुओं पर जांच की जा रही है।शहर के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान (सील) चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है
खौफ के 16 दिन: सिलसिलेवार हत्याओं से कांपी घाटी

देहरादून में बीते दो हफ्तों में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। 29 जनवरी से अब तक हुई वारदातें पुलिस की गश्त पर सवालिया निशान लगा रही हैं:
